आज समाचार

हत्या प्रकरण में महिला संग दो गिरफ्तार, ऐसे ट्रेस हुआ मामला

चौलांग टोल प्लाजा के पास गांव रायपुर के खेतों में गत आठ दिसंबर को मिले युवक अजय कुमार पुत्र दर्शन लाल निवासी जल्लोवाल भूंगा के शव मामला पुलिस ने सुलझाते हुए, महिला सहित दो आरोपियों को काबू किया है। आरोपितों की पहचान जरीना खातून पत्नी जसविंदर सिंह निवासी लुधियाना व उसके प्रेमी गुरलजार प्रित सिंह पुत्र हरदीप सिंह निवासी रायपुर के रूप में हुई है। मामले की जानकारी देते हुए एसएसपी होशियारपुर सुरेंद्र लांबा ने बताया कि गत दिसंबर को टांडा के अधीन पड़ते गांव रायपुर के खेतों में अजय कुमार का शव संदिग्ध हालत में मिला था।

सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर शव को कब्जे में लेकर जब मामले की जांच की तो मामला संदिग्ध था। चूंकि अजय के सिर के पीछे चोट का निशान था इससे साफ हो गया था कि अजय का कत्ल हुआ है। जिसके बाद पुुलिस ने जांच शुरु कर दी। आरोपियों को जेल में भेज कर अगली कार्रवाई शुरू कर दी।

मोबाइल लोकेशन से खुला मर्डर का राज

एसएसपी सुरेंदर लांबा ने बताया कि पहले तो मामला साफ ही नहीं हो रहा था, लेकिन जब पुलिस ने अजय के शव की जांच की तो अजय के सिर पर घाव था जिससे साफ हो गया था कि किसी ने अजय के सिर पर वार किया है। पुलिस ने इसके बाद अलग-अलग एंगलों पर जांच शुरु कर दी और चौलांग व आस पास के इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाले व मोबाइल का टावर का रिकार्ड खंगाला। जिसके बाद महिला जरीना खातून ट्रेस हो गई। पुलिस ने लुधियाना जाकर जरीना को काबू किया और जब उससे पूछताछ की गई तो उसने मामले की जानकारी दी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button