आज समाचार

कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो को झटका

कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो का राजनीतिक भविष्य अब अधर में लटका हुआ है। देश और विदेश में लगातार बढ़ते दबावों के बीच उनकी सबसे वरिष्ठ मंत्री और एक समय की घनिष्ठ सहयोगी क्रिस्टिया फ्रीलैंड ने उपप्रधानमंत्री और वित्त मंत्री पद से इस्तीफा देकर ट्रूडो के नेतृत्व को झटका दे दिया है। फ्रीलैंड ने सरकारी खर्चों पर असहमति और कनाडा के भविष्य को लेकर अलग दृष्टिकोण का हवाला देते हुए उन्होंने यह बड़ा कदम उठाया। ट्रूडो और फ्रीलैंड के बीच मतभेद तब खुलकर सामने आए, जब अमरीकी राष्ट्रपति ट्रंप ने कनाडाई उत्पादों पर आयात शुल्क बढ़ाने का संकेत दिया। विशेषज्ञों का मानना है कि ट्रंप की यह नीति कनाडा की अर्थव्यवस्था के लिए गंभीर झटके का कारण बन सकती है।

उधर टोरंटो पुलिस एसोसिएशन (टीपीए) ने ट्रूडो के इस्तीफे की मांग कर दी है। संगठन ने यह कदम हाल ही में सरकार की तरफ से प्रस्तावित क्रिमिनल कोड में बदलाव के बाद उठाया है। टीपीए के आधिकारिक हैंडल से पोस्ट किया गया कि हमारे सदस्यों का जस्टिन ट्रूडो सरकार से भरोसा उठ गया है कि वह अब सही कारणों से सही काम करेगी। अब इस्तीफा देने और जनता की सुरक्षा से जुड़े अहम मुद्दों को किसी और को संभालने देने का समय आ गया है। वहीं अपने ही दल, लिबरल पार्टी में ट्रूडो को भारी विरोध का सामना करना पड़ रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button