आज समाचार

हंगामे के चलते कार्यवाही अनिश्चितकाल के लिए स्थगित

नई दिल्ली। लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने शुक्रवार को सदन की कार्यवाही अनिश्चितकाल के लिए स्थगित कर दी। ओम बिरला ने सदन की कार्यवाही शुरू की तो विपक्ष के सदस्य हंगामा करने लगे। अध्यक्ष ने कानून मंत्री अर्जुन राम मेघवाल से अपने मंत्रालय से सम्बंधित विधेयक संयुक्त समिति को सौंपे जाने वाला दस्तावेज सदन के पटल पर रखने के लिए कहा। इसके बाद उनके सदन की कार्यवाही शुरू करते ही विपक्ष के सदस्यों का हंगामा और तेज होने लगा।

अध्यक्ष ने सदस्यों के कहा “मैं आपसे पुन: आग्रह करता हूं कि संसद की गरिमा और मर्यादा बनाए रखना हम सब की जिम्मेदारी है। संसद भवन परिसर में किसी भी तरह का धरना, प्रदर्शन करना उचित नहीं है। आप सभी को इस विषय से जुड़े नियमों का अनुपालन करना सुनिश्चित करना होगा। मैं फिर आग्रह करूंगा कि इसे गंभीरता से लें और किसी भी स्थिति में संसद परिसर में प्रदर्शन ना करें, वरना करवाई की जा सकती है।” ओम बिरला ने वंदे मातरम के बाद सदन की कार्यवाही अनिश्चितकाल के लिए स्थगित कर दी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button