आज समाचार

अंतरिक्ष में क्रिसमस मना रहीं विलियम्स, नासा ने शेयर की फोटो

भारतीय मूल की अमरीकी अंतरिक्ष यात्री सुनीता विलियम्स अपने नासा के साथी विल्मोर बुच के साथ कई महीनों से स्पेस में फंसी हैं। सुनीता को वापस लाने की कोशिशें जारी हैं, लेकिन उनकी वापसी का समय लगातार बढ़ता जा रहा है। अब कहा जा रहा है कि सुनीता विलियम्स की वापसी मार्च या अप्रैल के आखिरी में हो सकती है। इस बीच सुनीता की एक नई तस्वीर से लोगों के मन में उनके स्वास्थ्य को लेकर चिंता उठने लगी है। कई लोगों ने कहा कि सुनीता को अब जल्द ही धरती पर वापस लाना चाहिए। दरअसल, नासा ने सुनीता विलियम्स की फोटो शेयर की।

इस तस्वीर में सुनीता क्रिसमस के रंग में रंगी दिख रही हैं। वह सेंटा क्लॉज की रेड कैप पहनकर अपने नासा के एक और साथी अंतरिक्ष यात्री डॉन पेटिट के साथ फोटो खिंचवा रही हैं। सुनीता ने इसी के साथ लाल रंग की टी-शर्ट भी पहन रखी है। सुनीता और पेट नासा के स्पेस स्टेशन के कोलंबस प्रयोगशाला मॉड्यूल के हैम रेडियो पर बोलते हुए फोटो के लिए पोज देते हैं। नासा के फोटो को देखकर लोगों ने सुनीता के स्वास्थ्य को लेकर चिंता जताई। एक एक्स यूजर ने लिखा कि सुनीता फोटो में काफी कमजोर और पतली दिख रही हैं। उन्होंने कहा कि इन्हें जल्दी वापस लाना चाहिए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button