आज समाचार

सांसद गुरजीत सिंह औजला ने उठाई गृह मंत्री के इस्तीफे की मांग

बाबा साहिब भीम राव अंबेदकर को अपशब्द बोलने पर सांसद गुरजीत सिंह औजला ने गृह मंत्री अमित शाह से इस्तीफे की मांग की है। सांसद गुरजीत सिंह औजला में कहा कि बीजेपी तानाशाह सरकार बना रही है और संविधान को कुचल रही है। चुनावों में कांग्रेस की जीत के बाद प्रेस वार्ता करते हुए सांसद गुरजीत सिंह औजला ने कहा कि देश का संविधान लोगों को जीने और न्याय देने का काम करता है और यह सिर्फ एक डाक्यूमेंट नहीं है बल्कि समूचे देश के लोगों के लिए एक न्यायपत्र है और इसे बनाने वाला सम्मानीय है। लेकिन बीजेपी आज सिर्फ अपनी तानाशाह सरकार चला रहा है और सरेआम लोकसभा में खड़े होकर उनके मंत्री श्री भीमराव अंबेदकर जी को खिलाफ बोल रहे हैं जो कि सरासर गलत है।

सांसद गुरजीत सिंह औजला में कहा कि केवल इंडिया अलाइंस ही सेकुलर पार्टी है, जो कि लोगों के हकों की बात करती है और बेशक बीजेपी हर जगह से कांग्रेस को खत्म करने पर तुली है लेकिन फिर भी लोगों के निकाय चुनावों में दिए गए प्यार ने साबित कर दिया है कि लोग चाहें तो देश बदल सकता है। सांसद गुरजीत सिंह औजला ने कहा कि संसद में धक्का मुक्की के समय को भी तोड़ मरोड़ कर पेश किया गया। राहुल गांधी पर लगाया गया दोष बिल्कुल गलत है और अगर सही है तो फिर लोकसभा के चप्पे चप्पे पर कैमरे लगे हैं जहां हर विडियो रिकार्ड हो रहा है तो बीजेपी को उस विडियो को रिलीज करना चाहिए ताकि सारा मसला साफ हो सके, लेकिन चूंकि गलती कांग्रेस की नहीं थी इसीलिए वह विडियो सामने नहीं लाया जा रहा। सांसद गुरजीत सिंह औजला ने कहा कि लोकसभा में लोगों के मुद्दों पर बात होनी चाहिए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button