आज समाचार

पंचकुला के होटल में फायरिंग, बर्थडे पार्टी मनाने आए 3 लोगों की मौत

पंचकुला। हरियाणा के पंचकुला में दिल दहलाने वाली घटना सामने आई है। यहां पिंजौर के होटल सल्तनत में रविवार देर रात को बदमाशों ने अंधाधुंध फायरिंग कर तीन लोगों को मौत के घाट उतार दिया। मृतकों में दो युवक और एक युवती शामिल है। बताया जा रहा है कि ये तीनों ही होटल में बर्थडे पार्टी मना रहे थे। इसी दौरान बदमाशों ने उनपर फायरिंग कर दी, जिसमें तीनों की मौत हो गई। मृतकों की पहचान विक्की निवासी फरीदाबाद, बिनीत निवासी दिल्ली और निया निवासी हिसार के तौर पर हुई है। तीनों की मौत 20 से 25 साल के बीच बताई जा रही है।

वहीं, घटना की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम भी मौके पर पहुंची और शवों को कब्जे में लेकर आगामी कार्रवाई शुरू की। पुलिस के मुताबिक आपसी गैंगवार के चलते इस घटना को अंजाम दिया गया है। पुलिस के मुताबिक मृतक विक्की की आपराधिक पृष्ठभूमि है और उस पर कुछ मामले भी दर्ज थे। पुलिस ने बताया कि हमलावरों ने करीब 12 राउंड फायरिंग की है। लड़की की छाती में गोली लगी थी और लड़के के सिर में गोली लगी है। पुलिस के मुताबिक फायरिंक की यह घटना होटल की पार्किंग में हुई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button