आज समाचार

नोटिस लिखने वाले ने जंग लगे चाकू का किया इस्तेमाल

नई दिल्ली-उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने उन्हें राज्यसभा के सभापति पद से हटाने की मांग वाले विपक्ष के नोटिस पर मंगलवार को बड़ा बयान दिया। उन्होंने कहा कि संवैधानिक पदों पर बैठे लोगों के पास कुछ जिम्मेदारियां होती हैं। उन्हें संवैधानिकता को लेकर प्रतिबद्धता दिखानी चाहिए। वे हिसाब बराबर करने की स्थिति में नहीं होते हैं। धनखड़ ने अपने आधिकारिक आवास पर महिला पत्रकारों के साथ बातचीत में उनके खिलाफ भेजी गई नोटिस का हवाला दिया। उन्होंने कहा कि जिसने भी उसे पढ़ा होगा, वह कई दिनों तक सो नहीं पाएगा।

जगदीप धनखड़ ने कहा कि उपराष्ट्रपति के खिलाफ जो नोटिस दी गई, आप उसे एक बार देखिए। उनकी ओर से छह लिंक बताए गए, जो चौंकाने वाले हैं। चंद्रशेखर जी कहते थे कि अगर बाईपास सर्जरी करनी हो, तो इसके लिए रसोई के चाकू का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए। मेरे मामले में तो नोटिस लिखने वाले व्यक्ति ने जंग लगे चाकू का उपयोग किया है। इसे पढऩे के बाद मैं दंग रह गया। मुझे हैरानी है कि आपमें से किसी ने भी इसे नहीं पढ़ा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button