आज समाचार

कर्तव्य पथ पर दिखेगी उत्तराखंड की साहसिक खेलों की झलक

देहरादून

गणतंत्र दिवस परेड-2025 के लिए नई दिल्ली में कत्र्तव्य पथ पर प्रदर्शित की जाने वाली झांकी में उत्तराखंड राज्य ‘साहसिक खेल’ (एडवेंचर स्पोट्र्स) का भारत सरकार द्वारा अंतिम चयन कर लिया गया है। यह जानकारी देते हुए महानिदेशक सूचनाए बंशीधर तिवारी ने बताया कि माह अक्तूबर, 2024 में रक्षा मंत्रालय, भारत सरकार के अधीन गठित विशेषज्ञ समिति को कुल 34 राज्यों एवं केंद्र शासित प्रदेशों ने अपने-अपने प्रस्ताव भेजे थे, विभिन्न बैठकों में नोडल अधिकारी तथा संयुक्त निदेशक, सूचना, केएस चौहान ने विशेषज्ञ समिति के सम्मुख उत्तराखंड राज्य की झांकी के डिजायन, मॉडल तथा संगीत का प्रस्तुतीकरण किया था। भारत सरकार द्वारा अपने पत्र के माध्यम से उत्तराखंड राज्य की झांकी के डिजायन, मॉडल तथा संगीत को उत्कृष्ट पाए जाने के उपरांत अंतिम चयन कर लिया गया है।

इस बार उत्तराखंड राज्य सहित कुल 15 प्रदेशों की झांकी का गणतंत्र दिवस परेड के लिये अन्तिम चयन हुआ है। उत्तराखंड राज्य की झांकी में इस बार झांकी के अग्र भाग में प्रसिद्ध ऐपण आर्ट को बनाते हुए उत्तराखंडी परिधान में महिला को दिखाया गया है तथा झांकी के मध्य व पिछले भाग में साहसिक खेलों जैसे रॉक क्लाइंबिंग, पैराग्लाइडिंग, बन्जी जम्पिंग, हिल साइकलिंग, ट्रैकिंग, रिवर राफ्टिंग, औली में स्कीइंग और ऋषिकेश में जिप-लाइनिंग और रॉक क्लाइंबिंग को दिखाया गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button