आज समाचार

अवैध माइनिंग के खिलाफ संघर्ष का ऐलान

तलवाड़ा-खनन रोको जमीन बचाओ संघर्ष समिति ने गांव राम नगर पट्टी में बैठक कर नए स्थापित हुए स्टोन क्रशर के खिलाफ संघर्ष का ऐलान किया। गुरुवार को गांव राम नगर पट्टी के पास ढाड़े कटवाल में खनन रोको जमीन बचाओ संघर्ष समिति की एक बैठक आयोजित की गई। जिस मे भारी संख्या मे स्टोन क्रशर से पीडि़त ग्रामीण लोगो ने भाग लिया क्योंकि यह स्टोन क्रशर गांव की आबादी के मध्य में ही लगा दिया गया है। हालांकि पहले तो इन गांवों में रहते लोग स्टोन क्रशर धारकों के द्वारा की जा रही अवैध माइनिंग से तंग परेशान थे। अब गांव की आबादी में मध्य मे स्टोन क्रशर स्थापित होने के इस क्रशर के चलने पर ध्वनि प्रदुषण के अतिरिक्त डस्ट प्रदुषण से भी स्थानीय लोगों को परेशान होना पड़ेगा और इस से स्थानीय ग्रामीण लोगो को तरह की बिमारीयो की चपेट मे आने का सदैव ही अंदेशा वना रहेगा।

इस लगे हुए स्टोन क्रशर से यहा रहते गरीब लोगों को काफी परेशानी होगी लेकिन विडंबना की बात यह है कि स्थानीय व जिला प्रशासन और पंजाब सरकार ने लोगों की मदद करने की बजाय उनके घरों के पास ही नीचे की तरफ अवैध तरीके से स्टोन क्रशर लगवा दिए। इस मौके पर खानन रोको जमीन बचाओ संघर्ष कमेटी के सदस्य मनोज कुमार ने कहा कि पंजाब सरकार कहती थी कि हम अपने पंजाब प्रदेश में खनन व लकड माफिया तंत्र को हर हाल मे खत्म कर देंगे, लेकिन सरकार के तीन साल गुजरने के बाद भी आम आदमी पार्टी के नेताओं ने लकड़, पत्थर व खनन माफिया के पहले से और अधिक मजबूत व सुदिरड़ करने का काम किया गया है। जिस की जीवन्त तस्वीर ब्लॉक तलवाड़ा व हाजीपुर सरकार की कथित तौर पर मिलीभगत से लग रहे स्टोन क्रशर है। वहीं, इन लग रहे स्टोन क्रशर के द्वारा लगातार ही अवैध तौर पर माईनिंग दिन रात के समय बड़े पैमाने पर अवैध खनन किया जा रहा है। इस दौरान शहीद भगत सिंह यूथ सभा पंजाब के महासचिव धरमिंदर सिंह मुकेरियां ने लोगों को इस अवैध माईनिंग से सदा के लिए निजात पाने के हम सभी पीडि़त लोगों को संगठित होने का भी आह्वान किया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button