आज समाचार

शक के आधार पर युवकों की ली तलाशी, आधा किलो हेरोइन जब्त, दो अरेस्ट

मोगा-पुलिस द्वारा दो आरोपियो को गिरफ्तार करके उनके पास से लाखों रुपए की आधा किलो हेरोइन बरामद हुई। गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज किया है। सीआईए स्टाफ के एएसआई जरनैल सिंह ने बताया कि पुलिस पार्टी द्वारा गश्त करने दौरान मुखबिर की सूचना पर थाना कोट इसे खां में पड़ते गांव निहालगढ़ में दो युवकों को शक के आधार पर रोककर उनकी तलाशी लेने पर आधा किलो हेरोइन बरामद हुई।

जिसकी कीमत लाखों रुपए है। पुलिस ने नशा के सामान को कब्जे में लेने के बाद आरोपी लखविंदर सिंह व अर्शदीप सिंह निवासी गांव दौलेवाला को को गिरफ्तार करके उनके खिलाफ केस दर्ज किया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button