आज समाचार

पशुपालन व डेयरी विकास मंत्री गुरमीत सिंह खुड्डियां ने दी सौगात

चंडीगढ़-पंजाब के पशुपालन व डेयरी विकास और मत्स्य पालन मंत्री स गुरमीत सिंह खुड्डियां ने आज यहां अपने कार्यालय में 11 युवाओं को नियुक्ति पत्र सौंपे। पशुपालन विभाग में नियुक्त इन उम्मीदवारों में सात वैटरिनरी इंस्पेक्टर, तीन स्टेनो टाइपिस्ट और एक चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी शामिल हैं। नवनियुक्त कर्मचारियों को बधाई देते हुए गुरमीत सिंह खुड्डियां ने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार राज्य के युवाओं को रोजगार के अधिकतम अवसर प्रदान करने के लिए निरंतर प्रयास कर रही है और राज्य सरकार ने अपने कार्यकाल के मात्र 33 महीनों में लगभग 50000 युवाओं को विभिन्न विभागों में सरकारी नौकरियां प्रदान की हैं।

पशुपालन मंत्री ने नवनियुक्त कर्मचारियों को पंजाब के विकास और लोगों की भलाई के लिए पूरी ईमानदारी और समर्पण के साथ काम करने और पारदर्शी एवं कुशल तरीके से सेवाएं प्रदान करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि यह भर्ती प्रक्रिया मेरिट के आधार पर पारदर्शी तरीके से की गई है। इस अवसर पर पशुपालन निदेशक डा. जीएस बेदी और विभाग के अन्य अधिकारी भी उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button