आज समाचार

महाकुंभ की तैयारी सही ढंग से नहीं कर पाई भाजपा, डिंपल यादव ने लगाया अव्यवस्थाओं का आरोप

उत्तर प्रदेश के मैनपुरी जिला से सपा सांसद और पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की पत्नी डिंपल यादव ने शुक्रवार को कहा कि प्रदेश में होने वाले आस्था के महासंगम महाकुंभ 2025 की तैयारियों को लेकर कहा कि जिस तरह की तैयारी के साथ कुंभ होना चाहिए था, उस तरह की व्यवस्थाएं और तैयारी नहीं हो पाई है। डिंपल यादव ने आगे कहा कि बहुत खेद की बात है कि उत्तर प्रदेश एक बहुत बड़ा प्रदेश है और हमें पूरी उम्मीद थी कि भारतीय जनता पार्टी बेहतर व्यवस्था करेगी बड़ी निराशाजनक बात है की कुंभ मेले की तैयारी उस ढंग से नहीं हो पाई है।

कुंभ मेले में लगे पोस्टर बटोंगे तो काटोगे पर डिंपल यादव बोली कि भारतीय जनता पार्टी का खाली एक एजेंडा है कि वह किस तरह से धर्म के नाम पर वोट बटोरे। उन्हें कोई परवाह नहीं है कि आज उत्तर प्रदेश में क्या हालात हैं, क्या युवाओं के पास रोजगार है, क्या बेटियों की सुरक्षा सुनिश्चित कर पा रहे हैं, किस तरह किसान दर-दर भटक रहे हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button