40 घंटे की बैटरी लाइफ के साथ Nubia LiveFlip ईयरबड्स लांच, जानें कीमत और फीचर

नई दिल्ली। Nubia ने अपने नए ओपन ईयर ईयरबड्स Nubia LiveFlip को लांच किया है। इन ईयरबड्स में 11mm के ड्राइवर दिए गए हैं। कंपनी ने एनवायरमेंटल नॉइज कैंसिलेशन (ENC) फीचर भी इनमें दिया है। कंपनी के मुताबिक इन ईयरबड्स को सिंगल चार्ज में 10 घंटे तक चला सकते हैं। कनेक्टिविटी के लिए ईयरबड्स में Bluetooth 5.4 वर्जन का सपोर्ट है। हालांकि कंपनी ने अभी इन ईयरबड्स को चीनी मार्केट में लांच किया है। Nubia LiveFlip की कीमत की बात करें तो इनकी कीमत 179 युआन (करीब 2089 रुपए) है।
Nubia LiveFlip के फीचर्स की बात करें तो इसमें ओपन-ईयर डिजाइन मिलता है। इनमें एर्गोनॉमिक स्ट्रक्चर दिया गया है जिससे ये ईयर कैनाल के अंदर न जाकर बाहर ही रहते हैं और कान के चारों ओर ही फिट हो जाते हैं। ये वजन में हल्के हैं। प्रत्येक ईयरबड का वजन 7.6 ग्राम बताया गया है। ऑडियो की बात करें तो इनमें 15mm के डाइनेमिक ड्राइवर मिलते हैं। दावा है कि ये रिच और इमर्सिव साउंड डिलीवर करते हैं। बैटरी लाइफ के बारे में बात करें तो LiveFlip ईयरबड्स सिंगल चार्ज में 10 घंटे का प्लेटाइम दे सकते हैं। वहीं, अगर चार्जिंग केस की बैटरी लाइफ भी मिला दें तो ये 40 घंटे सिंगल चार्ज में चल सकते हैं।
कनेक्टिविटी के लिए इनमें ब्लूटूथ 5.4 दिया गया है। ये 10 मीटर की रेंज तक कनेक्ट हो सकते हैं। इनमें एनवायरमेंटल नॉइज कैंसिलेशन (ENC) फीचर भी दिया गया है। पसीने, और बारिश आदि में पानी के छींटों से बचाव के लिए इनमें IPX4 रेटिंग मिलती है। अन्य फीचर्स में कंपनी ने वॉल्यूम, ट्रैक चेंज, कॉलिंग आदि के लिए टच कंट्रोल भी इनमें दिया है।








