आज समाचार

डेराबस्सी में अफीम के साथ दो अरेस्ट, आरोपी डेराबस्सी और जीरकपुर में सप्लाई करते थे नशा

पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर दो व्यक्तियों को अफीम के साथ गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर कोर्ट में पेश कर दो दिन का पुलिस रिमांड प्राप्त किया है। जानकारी देते नाहर सिंह चौकी प्रभारी मुबारकपुर ने बताया कि वह पुलिस पार्टी के साथ विशेष नाकाबंदी के सिलसिले में नजदीकी लोक निर्माण विभाग विश्राम गृह मुबारकपुर में मौजूद थे। इसी दौरान मुखबिर खास ने उन्हें सूचना दी कि प्रभजोत सिंह पुत्र निशान सिंह निवासी लुधियाना और लखवीर सिंह पुत्र अमरपाल सिंह निवासी लुधियाना जो बाहरी राज्यों से भारी मात्रा में अफीम लाकर डेराबस्सी, जीरकपुर और इसके आसपास के इलाकों में सप्लाई करते हैं।

उन्होंने बताया कि आज भी लखवीर सिंह प्रभजोत सिंह के साथ अपनी कार नंबर (पीबी.10.एफयू.1888) ब्रांड स्विफ्ट डिजायर रंग सफेद में डेराबस्सी से मुबारकपुर की ओर आ रहे थे। जिन्हें पुलिस ने नाकाबंदी कर रुकने का इशारा किया और जब दोनों की चैकिंग की तो उनके पास से 900 ग्राम अफीम बरामद हुई। इसके बाद पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर कोर्ट में पेश किया और दो दिन का पुलिस रिमांड प्राप्त किया है। आरोपियों से पूरी चेन बारे विस्तार से पूछताछ की जाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button