आज समाचार

फिरोजपुर पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी; 23 किलो अफीम जब्त, दो काबू

फिरोजपुर-नशे के खिलाफ चलाई गई मुहिम के तहत जिला पुलिस ने दो तस्करों को काबू करते हुए उनके पास से 23 किलो की लगभग अफीम बरामद करने में सफलता प्राप्त की है यह जानकारी देते हुए जिला पुलिस प्रमुख सौम्या मिश्रा व एसपीडी रणधीर कुमार आईपीएस ने बताया कि पकड़े गए तस्कर मध्य प्रदेश से नशे की भारी खेत लाकर पंजाब के विभिन्न जिलों को सप्लाई करते थे जिनमें से फिरोजपुर के आज जिला भी एक है। फिरोजपुर सीआईए स्टाफ को खुफिया रिपोर्ट मिली थी कि नशे की एक भारी खेत फिरोजपुर में दाखिल होने वाली है जिस पर सीआईए स्टाफ सतर्क हो गया और तलवंडी के पास उन्होंने नाकाबंदी के दौरान एक गाड़ी को रोककर उनकी उसकी तलाशी ली जिसमें से उन्हें 23 किलो 170 ग्राम अफीम बरामद हुई।

पकड़े गए तस्करों से जब शुरुआती पूछताछ की गई तो पता चला कि उक्त तस्कर अपने पास कोई भी मोबाइल फोन या ऐसा उपकरण नहीं रखते थे जिससे उनकी लोकेशन या पहचान आसानी से हो सके पकड़े गए आरोपियों की पहचान सुच्चा सिंह और सराज सिंह के रूप में हुई है दोनों का पहला कृषि और ट्रांसपोर्ट का काम था काम में नुकसान होने के बाद इन्होंने यह तस्करी का धंधा चुना। इन्हें यह जानकारी थी कि मादक पदार्थ अफीम कहां से मिलती है और यह इसको कहां-कहां भेज सकते हैं। पकड़े गए आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करके अगली कार्रवाई शुरू कर दी गई है । अब यह पता लगाया जाएगा कि यह भारी मात्रा में अफीम किन लोगों को किस-किस जिले में सप्लाई होनी थी और इस धंधे में कौन-कौन से लोग मिले हुए हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button