Delhi Assembly Election : अपने पते पर फर्जी वोट बनवा रहे बीजेपी नेता, दर्ज हो एफआईआर

आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने नई दिल्ली विधानसभा सीट में वोटर लिस्ट में गड़बड़ी को लेकर चुनाव आयोग को चि_ी लिखी है। इस चि_ी में उन्होंने आरोप लगाया है कि बीजेपी के कुछ नेता और केंद्रीय मंत्री अपने पते पर फर्जी वोट बनवा रहे हैं। उन्होंने इन लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने की मांग की है। उन्होंने चि_ी में कहा है कि भाजपा प्रत्याशी प्रवेश वर्मा के पते पर 33 नए वोट बनाने के लिए आवेदन दिया गया है। यदि यह भाजपा उम्मीदवार की इच्छा से हुआ है, तो उन्हें तुरंत चुनाव लडऩे से अयोग्य घोषित किया जाना चाहिए।
अरविंद केजरीवाल ने पत्र में लिखा है, भाजपा दिल्ली के लोगों की आंखों में धूल झोंकने और गुप्त रूप से मतदाता सूची में हेरफेर करने के लिए पिछले दरवाजे की रणनीति में लगी हुई है। भाजपा ने अब मतदाता सूची में हेरफेर करने के लिए एक नया तरीका अपनाया है। बीजेपी नेताओं, सांसदों के पते का इस्तेमाल करके देश भर से वोटों को नई दिल्ली विधानसभा में ट्रांसफर किया जा रहा है। केजरीवाल ने कहा, चौंकाने वाली बात यह है कि 33 नए वोट बीजेपी उम्मीदवार प्रवेश वर्मा के सरकारी आवास पर ट्रांसफर करने के लिए जमा किए गए हैं। क्या हमसे इस बात पर विश्वास करने की उम्मीद की जा रही है कि रातोंरात पूरे भारत से 33 लोगों ने अपना निवास स्थान बदल लिया है।








