आज समाचार

कपिल मिश्रा करावल नगर प्रियंका कोंडली से BJP प्रत्याशी

दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए बीजेपी ने उम्मीदवारों की एक और लिस्ट जारी की है। इस लिस्ट में 29 उम्मीदवारों के नाम का ऐलान किया गया है। आम आदमी पार्टी से बीजेपी में शामिल हुए कपिल मिश्रा को करावल नगर से मैदान में उतारा गया है, जबकि हरीश खुराना को मोती नगर, रोहतास बिधूड़ी को तुगलकाबाद और प्रियंका गौतम को कोंडली विधानसभा सीट से टिकट दिया गया है। इस लिस्ट में पांच महिला उम्मीदवार भी शामिल हैं। इनमें दो एससी हैं। लिस्ट में तीन एससी नेताओं के नाम हैं। भाजपा के अब 12 सीटें बची हैं। शुक्रवार को पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के घर भाजपा कोर कमेटी और बीजेपी मुख्यालय में केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक हुई थी।

इसमें कैंडीडेट्स तय किए गए थे। दिल्ली विधानसभा चुनाव में बीजेपी ने नरेला से राज करण खत्री, तिमारपुर से सूर्य प्रकाश खत्री, मुंडका सीट से गजेंद्र दलाल, किरारी से बजरंग शुक्ला, सुल्तानपुर माजरा (एससी) सीट से करम सिंह करमा, शकुर बस्ती से करनैल सिंह, त्री नगर से तिलक राम गुप्ता को टिकट दिया है। बीजेपी की दूसरी लिस्ट में टिकट पाने वाले नेताओं में – सदर बाजार से मनोज कुमार जिंदल, चांदनी चौक से सतीश जैन, मटिया महल से दीप्ति इंदौरा, मादीपुर से उर्मीला कैलाश गंगवाल, हरि नगर से श्याम शर्मा, तिलक नगर से श्वेता सैनी, विकासपुरी से पंकज कुमार सिंह, पवन शर्मा उत्तम नगर से शामिल हैं। इनके अलावा द्वारका में प्रद्युम्न राजपूत, मटियाला में संदीप सहरावत, नजफगढ़ में नीलम पहलवान, पालम में कुलदीप सोलंकी, राजिंदर नगर में उमंग बजाज, कस्तूरबा नगर में नीरज बसोया और रोहतास बिधूड़ी तुगलकाबाद से मैदान में होंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button