आज समाचार

गोलियां दाग कर आढ़ती की हत्या, बाइक सवार अज्ञात लोगों ने ली जान

जि़ला तरन तारन के गांव हरिके पत्तन में प्रसिद्ध आढ़ती राम गोपाल उर्फ मिंटू शर्मा पुत्र फिरी शाह वासी हरिके पत्तन की रविवार दोपहर बाइक सवार दो अज्ञात लोगों ने चार गोलियां मार कर हत्या कर डाली। जानकारी अनुसार राम गोपाल उर्फ मिंटू शर्मा 47 साल जो कि अपनी आढ़त की दुकान पर खड़ा था को दो अज्ञात लोगों ने उसे चार गोलियां मार डाली । गोलियां लगने से मिंटू शर्मा गंभीर रूप से जख्मी हो गया, जिसको तरन तारन हॉस्पिटल ले जाया गया। जहां डाक्टरों ने उनको मृतक घोषित कर दिया। पुलिस ने लाश कब्जे में लेकर पोस्ट मार्टम के लिए सिविल हॉस्पिटल भेज दी है। मौके पर जिला पुलिस अधिकारी एस पी अजय राज सिंह और पुलिस पार्टियां भी पहुंच गई और जांच पड़ताल में जुट गई हैं। घटना के समय लोगों द्वारा दी गई जानकारी अनुसार दो अज्ञात आरोपी बाइक पर सवार होकर आए थे और आते ही उनके द्वारा मिंटू शर्मा पर गोलीबारी शुरू कर दी।

आरोपीयो ने पिस्तौल से चार गोलियां चलाई। एक गोली मिंटू शर्मा के कंधे में लगी और बाकी शरीर के अलग अलग हिस्से में लगी। मरने वाले के चचेरे भाई अजय कुमार चीनू ने कहा कि उन्हें गंभीर हालत में तरन तारन हास्पिटल में भर्ती कराया गया, जहां डाक्टरों ने उनको मृतक ऐलान कर दिया। दूसरी तरफ घटना की सूचना मिलने पर एसपी अजय राज सिंह, डीएसपी राजिंदर सिंह, डीएसपी पट्टी गुरकृपाल सिंह और थाना प्रभारी हरिके पत्तन रणजीत सिंह मौके पर पहुंचे और इलाके में नाकेबंदी शुरू कर दी है और पुलिस द्वारा आरोपियों की तलाश शुरू कर दी गई है। पुलिस के मुताबिक उक्त मामले में रंजिश या फिरौती मांगने का लग रहा है और पुलिस ने मौके से गोलियों के खाली खोल और मरने वाले मिंटू शर्मा के खून के सैंपल बरामद कर लिया है और पुलिस ने अज्ञात लोगों पर मामला दर्ज करके जांच पड़ताल शुरू कर दी है और अगली कारवाई की जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button