आज समाचार

यूजीसी नेट एग्जाम के एडमिट कार्ड जारी, यहां से करें डाउनलोड

नई दिल्ली-नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) ने 14 और 15 जनवरी को आयोजित होने वाली यूजीसी नेट दिसंबर, 2024 परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड को जारी कर दिया है। परीक्षा में उपस्थित होने वाले अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट ugcnet.nta.ac.in पर जाकर अपने एडमिट कार्ड को डाउनलोड कर सकते हैं।यूजीसी नेट परीक्षा 2024 का आयोजन 3,6,7,8,9,10, 15 और 16 जनवरी को निर्धारित किया गया है। एनटीए ने यूजीसी नेट परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड चरणबद्ध तरीके से जारी किए गए हैं।

एनटीए ने 10 जनवरी, 2025 तक के लिए एडमिट कार्ड पहले ही जारी कर दिए थे, अब 15 और 16 जनवरी 2025 के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिए गए हैं। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी कम्प्यूटर आधारित टेस्ट मोड में 85 विषयों के लिए यूजीसी नेट दिसंबर, 2024 आयोजित करेगी। पिछले वर्षों के पैटर्न को देखते हुए, यह उम्मीद है कि परीक्षा से दो या तीन दिन पहले एडमिट कार्ड को जारी किया जा सकता है। यूजीसी नेट भारतीय नागरिकों की पात्रता निर्धारित करने के लिए एक परीक्षा है। इससे जूनियर रिसर्च फेलोशिप का अवॉर्ड और सहायक प्रोफेसर के रूप में नियुक्ति, सहायक प्रोफेसर के रूप में नियुक्ति और पीएचडी में एडमिशन मिलता है।

ऐसे डाउनलोड करें एडमिट कार्ड

सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट ugcnet.nta.ac.in पर जाएं। इसके बाद होम पेज पर अपडेट सेक्शन में जाकर एडमिट कार्ड लिंक पर क्लिक करें। एप्लिकेशन नंबर और जन्म तारीख डालकर लॉगिन करें। अब आपकी स्क्रीन पर एडमिट कार्ड ओपन हो जाएगा। अब एडमिट कार्ड को डाउनलोड कर लें। परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड का प्रिंट आउट निकाल लीजिए।

ये भी करें चैक

परीक्षा का नाम, परीक्षा सेंटर का पता, परीक्षा का समय, परीक्षा की तिथि, उम्मीदवार का नाम, उम्मीदवार की जन्मतिथि, उम्मीदवार की फोटो और सिग्नेचर, परीक्षा के लिए गाइडलाइंस, परीक्षा के विषय, परीक्षा सेंटर पर पहुंचने का समय।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button