आज समाचार

दिल्ली-यूपी समेत 20 राज्यों में घना कोहरा, मैदानी इलाकों में बारिश तो पहाड़ों पर होगी बर्फबारी; पढ़ें वेदर अपडेट

दिल्ली-एनसीआर (Delhi-NCR) में इस वक्त कड़ाके की सर्दी का सितम जारी है। वहीं घने कोहरे का कहर भी देखने को मिल रहा है। बुधवार को दिल्ली-एनसीआर में इतना घना कोहरा (Dense Fog) छाया हुआ है कि चारों तरफ कुछ नहीं दिखाई दे रहा। पूरी दिल्ली कोहरे की चादर में लिपटी हुई दिखाई दे रही है।
घने कोहरे के कारण विजिबिलिटी लगभग जीरो हो गई है, जिस वजह से सड़कों पर पास का भी कुछ नहीं दिख रहा है। घने कोहरे के साथ शीतलहर से भी लोग परेशान हैं। दिल्ली में ठंडी हवाओं की वजह से ठिठुरन बढ़ गई है।

IMD ने जारी किया दिल्ली में बारिश का अलर्ट
मौसम विभाग ने पहले ही अनुमान जताया था कि बुधवार की सुबह ज्यादातर जगहों पर घना कोहरा रहेगा। हुआ भी वैसा ही, हर जगह जबरदस्त कोहरा छाया हुआ है। हालांकि शाम और रात के समय हल्की बारिश हो सकती है। 17 व 18 जनवरी को घना कोहरा छाया रहेगा। बुधवार अधिकतम तापमान 19 और न्यूनतम 9 डिग्री के आसपास रह सकता है।

मौसम विभाग के अनुसार, 16 जनवरी की सुबह भी बारिश हो सकती है। दिनभर बादल छाए रहने की उम्मीद है। इससे दिन में कंपकंपी और बढ़ सकती है। वहीं, अधिकतम तापमान 18 और न्यूनतम 10 डिग्री रह सकता है। 19 व 20 जनवरी को मध्यम कोहरा रहेगा।

कैसा है हिमाचल प्रदेश में मौसम?
हिमाचल प्रदेश में एक बार फिर पश्चिमी विक्षोभ ने दस्तक दे दी है। यह अगले 6 दिनों तक प्रदेश में सक्रियता दिखाएगा। मौसम विभाग ने आज से अगले छह दिनों तक प्रदेश के कई भागों में पांच दिन वर्षा-हिमपात होने का पूर्वानुमान जारी किया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button