आज समाचार

Gully Boy के सीक्वल से आउट हुए Ranveer Singh और Alia Bhatt? इस फ्रेश जोड़ी की फिल्म में हुई एंट्री

6 साल बाद आएगा गली ब्वॉय का सीक्वल

वहीं इस फिल्म में एमसी शेर के किरदार में नजर आए सिद्धांत चतुर्वेदी को अलग पहचान मिली। वहीं अब इस फिल्म के सीक्वल को लेकर भी बात चल रही है। अब खबर है कि 6 साल बाद इस फिल्म का सीक्वल आने वाला है लेकिन इसमें रणवीर सिंह और आलिया भट्ट की जोड़ी दोबारा से साथ नजर नहीं आएगी।

इस नई जोड़ी को लेकर चल रही है बात

हालांकि इसकी अभी कोई ऑफिशियल अनाउंसमेंट नहीं हुई है लेकिन खबर है कि फिल्म में विक्की कौशल और अनन्या पांडे की फ्रेश जोड़ी नजर आ सकती है। अभी ये भी क्लियर नहीं है कि सिद्धांत चतुर्वेदी और रणवीर सिंह इसका हिस्सा होंगे या नहीं लेकिन अगर ऐसा होता है तो फिल्म की एक्साइटमेंट और भी अधिक बढ़ जाएगी।

कौन है फिल्म का निर्देशक?

अर्जुन वरेन सिंह, जिन्होंने नेटफ्लिक्स सीरीज खो गए हम कहां का निर्देशन किया था, कथित तौर पर इस फिल्म का निर्देशन करेंगे। अनन्या पांडे ने अर्जुन वरेन सिंह के साथ ‘खो गए हम कहां’में काम किया है। फिल्म निर्माता का मानना है कि वह इसके लिए एकदम सही विकल्प हैं। रिपोर्ट में कहा गया है कि विक्की पिछले कुछ समय से इस प्रोजेक्ट से जुड़े हुए हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button