आज समाचारखेल

भारतीय महिला टीम ने आयरलैंड को दिया रिकॉर्ड 436 रनों का लक्ष्य

राजकोट। प्रतिका रावल (154) और कप्तान स्मृति मंधाना (135) की तूफानी शतकीय पारियों की बदौलत भारतीय महिला टीम ने बुधवार को तीसरे एकदिवसीय मुकाबले में आयरलैंड को जीत के लिए रिकार्ड 436 रनों का लक्ष्य दिया है। आज यहां भारतीय टीम की कप्तान स्मृति मंधाना ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाज करने का फैसला किया। बल्लेबाजी करने उतरी प्रतिका रावल और कप्तान स्मृति मंधाना की सलामी जोड़ी ने तूफानी अंदाज में शुरुआत करते हुए पहले विकेट के लिए रिकार्ड 233 रनों की साझेदारी की। 27वें ओवर में ऑर्ला प्रेंडरगस्ट ने स्मृति मंधाना को आउट कर आयरलैंड को पहली सफलता दिलाई।

मंधाना ने 80 गेंदों में 12 चौके और सात छक्के लगाते हुए (135)रनों की पारी खेली। इस दौरान उन्होंने मात्र 70 गेंदों में अपना 10वां एकदिवसीय शतक भी पूरा किया। इसके बाद बल्लेबाजी करने आयी ऋचा घोष ने प्रतिका रावल के साथ दूसरे विकेट लिये 104 रनों की साझेदारी की। 39वें ओवर में आर्लीन केली ने ऋचा घोष को बोल्ड कर पवेलियन भेज दिया। ऋचा घोष ने 42 गेदों में 10 चौके और एक छक्के की मदद से (59) रन बनाये।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button