आज समाचार

नो एंट्री में जाने से रोका, गुस्साए ड्राइवर ने हेड कांस्टेबल पर ही चढ़ा दिया ट्रक

जयपुर। राजस्थान में दौसा जिले के लालसोट शहर में आज नो एंट्री में जाने से रोकने पर एक ट्रक चालक ने पुलिस हेड कांस्टेबल पर ट्रक चढ़ा दी, जिससे उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक लालसोट दिनेश अग्रवाल ने बताया कि मंगलवार सुबह ट्रैफिक पुलिस हेड कांस्टेबल प्रसादी लाल बैरवा ड्यूटी पर आया था। करीब पौने 11 बजे एक ट्रक चालक ट्रक को नो एंट्री में प्रवेश करने का प्रयास कर रहा था।

श्री बैरवा ने उसे नो एंट्री में प्रवेश करने से रोका तो गुस्साए ट्रक चालक ने कांस्टेबल के ऊपर ट्रक चढ़ा दी, जिससे हेड कांस्टेबल की मौके पर ही मौत हो गई। उन्होंने बताया कि ट्रक चालक ट्रक को लेकर फरार हो गया। पुलिस ने पीछा किया तो कुछ दूरी पर ट्रक को सड़क किनारे खड़ा करके फरार हो गया। पुलिस ने ट्रक को जब्त कर लिया है। ट्रक चालक को पकड़ने के लिए पुलिस ने टीमें लगाई हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button