आज समाचार

भाजपा ने किया पंजाबियों का अपमान

नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी (AAP) के संयोजक अरविंद केजरीवाल ने भारतीय जनता पार्टी (BJP) द्वारा दिल्ली के अंदर पंजाब की गाड़ियों में घूम रहे लोगों को गणतंत्र दिवस पर खतरा बताए जाने पर तीखा पलटवार करते हुए कहा कि भाजपा ने सभी पंजाबियों का अपमान किया है। केजरीवाल ने कहा कि भाजपा नेता प्रवेश वर्मा ने कहा है कि पंजाबी गणतंत्र दिवस पर देश की सुरक्षा के लिए ख़तरा हैं। क्या सारे पंजाबी आतंकवादी और देशद्रोही हैं? दिल्ली में रह रहे लाखों पंजाबियों के परिवारों और उनके पूर्वजों ने देश के लिए न जाने कितनी क़ुर्बानियां दीं और यातनाएं सही हैं। भाजपा के नेता आज जो कह रहे हैं, इससे वो पंजाबियों की शहादत और क़ुर्बानी का अपमान कर रहे हैं। केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह और भाजपा को इसके लिए सभी पंजाबियों से माफ़ी मांगनी चाहिए।

उन्होंने सोशल मीडिया एक्स पर कहा, “दिल्ली में लाखों पंजाबी रहते हैं, जिनके परिवारों और उनके पूर्वजों ने देश के लिए न जाने कितनी क़ुर्बानियां दी हैं। दिल्ली में लाखों पंजाबी रिफ़्यूजी भी रहते हैं जो बंटवारे के मुश्किल दौर में सब कुछ छोड़कर दिल्ली आ कर बसे थे। इनके परिवार ने भी अनगिनत यातनाएं सही हैं। भाजपा के नेता आज जो कह रहे हैं, इससे वो उनकी शहादत और क़ुर्बानी का अपमान कर रहे हैं। यह बयान सुनकर मुझे बहुत पीड़ा हुई। दिल्ली को पंजाबियों ने सवारा है। पंजाबियों को देश के लिए ख़तरा बोलकर भाजपा ने दिल्ली में रहने वाले लाखों पंजाबियों को अपमानित किया है। भाजपा को पंजाबियों से माफ़ी मांगनी चाहिए।”

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button