आज समाचार

डिप्टी कमिश्नर के राजस्व अधिकारियों को निर्देश, डिफाल्टरों की जल्द बनाएं लिस्ट

होशियारपुर

डिप्टी कमिश्नर कोमल मित्तल की अध्यक्षता में मंगलवार को जिला प्रशासकीय कांप्लेक्स में राजस्व विभाग के अधिकारियों की मासिक समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में एसडीएम्ज सहित तहसीलदारों नायब तहसीलदारों और अन्य राजस्व अधिकारियों ने भाग लिया। बैठक में राजस्व कार्यों से संबंधित विभिन्न मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई और अधिकारियों को आवश्यक निर्देश जारी किए गए। डिप्टी कमिश्नर ने रिकवरी मामलों में तेजी लाने पर जोर देते हुए कहा, कि डिफाल्टरों की सूची तैयार कर समयबद्ध तरीके से कारवाई की जाए। उन्होंने स्पष्ट किया,कि राजस्व मामलों में लंबित वसूली को प्राथमिकता दी जानी चाहिए।

चौकीदारों और नंबरदारों के लंबित मानदेय भुगतान की स्थिति की समीक्षा करते हुए इसे जल्द से जल्द पूरा करने के निर्देश दिए गए। कोमल मित्तल ने एसडीएम्ज को पीपी एक्ट के तहत लंबित मामलों का समाधान शीघ्र करने को कहा।अधिकारियों को पीजीआरएस पोर्टल पर लंबित शिकायतों को समय पर निपटाने के लिए कहा। डिप्टी कमिश्नर ने कहा, कि प्रशासनिक कामकाज में पारदर्शिता और तेजी लाने के लिए यह जरूरी है कि सभी अधिकारी अपने कार्यों को प्राथमिकता के साथ पूरा करें। इस मौके पर अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर सामान्य राहुल चाबा,एसडीएम होशियारपुर संजीव कुमार,एसडीएम मुकेरियां कंवलजीत सिंह, एसडीएम टांडा पंकज बांसल व अन्य मौजूद थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button