आज समाचार

बेस्ट ग्रीन डिस्ट्रिक्ट के लिए होशियारपुर सिलेक्ट, नई दिल्ली में मिलेगा पुरस्का

भारत सरकार के पर्यावरण वन और जलवायु परिवर्तन मंत्रालय के पर्यावरण शिक्षा कार्यक्रम के अंतर्गत देश भर में चलाए गए ग्रीन स्कूल प्रोग्राम ऑडिट प्रयास में होशियारपुर ने देश भर में अग्रणी जिला होने का गौरव प्राप्त किया है। इस कार्यक्रम के अंतर्गत होशियारपुर जिले का बेस्ट ग्रीन डिस्ट्रिक्ट पुरस्कार के लिए चयन किया गया है और जिला शिक्षा अधिकारी द्वारा नई दिल्ली में 4 फ रवरी को यह पुरस्कार प्राप्त किया जाएगा। पंजाब राज्य विज्ञान और प्रौद्योगिकी परिषद की ओर से केंद्रीय मंत्रालय के पर्यावरण शिक्षा कार्यक्रम के तहत राज्य में 8 हजार स्कूलों और कॉलेजों में इको क्लब स्थापित किए गए थे जहां ग्रीन स्कूल प्रोग्राम के तहत हवा, ऊर्जा,भोजन,भूमि,पानी और अपशिष्ट प्रबंधन का ऑडिट किया गया। परिषद की ओर से पंजाब स्कूल शिक्षा विभाग और विज्ञान एवं पर्यावरण केंद्र की भागीदारी से ग्रीन स्कूल प्रोग्राम की शुरुआत की गई जिसके तहत पंजाब में 11917 स्कूलों का रजिस्ट्रेशन हुआ और इनमें से 7406 स्कूलों में ग्रीन ऑडिट सफलतापूर्वक पूरा किया गया।

इन सफ ल स्कूलों में होशियारपुर जिले के 1945 स्कूल शामिल हैं। डिप्टी कमिश्नर कोमल मित्तल ने देश भर के स्कूलों में ग्रीन ऑडिट प्रोग्राम के तहत होशियारपुर को अग्रणी जिला बनने पर शिक्षा विभाग और प्रशासनिक अधिकारियो ंकर्मचारियों की कड़ी मेहनत के लिए बधाई देते हुए कहा कि ग्रीन स्कूल प्रोग्राम के तहत देश में 345 स्कूलों का चयन किया गया जिनमें से 196 स्कूल पंजाब के हैं और इनमें 12 स्कूल होशियारपुर जिले के हैं। जिला शिक्षा अधिकारी ललिता अरोड़ा ने इस उपलब्धि का श्रेय जिला प्रशासन के अधिकारियों के योग्य नेतृत्व और शिक्षा विभाग के स्टाफ को देते हुए कहा कि उनकी समर्पण भावना के कारण होशियारपुर ने ग्रीन स्कूल प्रोग्राम ऑडिट में देश भर में नाम कमाया है। उन्होंने बताया कि ग्रीन स्कूल प्रोग्राम के तहत चुने गए 12 स्कूलों में सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल चौहाल सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल जल्लोवाल खनूर, सरकारी हाई स्कूल, गोबिंदपुर खुण-खुण सरकारी कन्या हाई स्कूल, सूस पज्जोदिता, सरकारी हाई स्कूल, बसी गुलाम हुसैन सरकारी, एलीमेंटरी स्कूल जमशेर चठियाल सरकारी एलीमेंटरी स्कूल, मोहरी चक्क सरकारी एलीमेंटरी स्कूल, सैदों नौशहरा सरकारी एलीमेंटरी स्कूल, सज्जण सरकारी एलीमेंटरी स्कूल, सतियाल वुडलैंड ओवरसीज स्कूल, सेंट पॉल्स जूनियर कॉन्वेंट स्कूल शामिल हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button