आज समाचार

खालडा में पकड़ा बाइक चोर गिरोह, पुलिस ने आरोपियों से जब्त की चोरी की पांच मोटरसाइकिल

तरनतारन

थाना खालडा पुलिस ने मोटर साइकिल चोर गिरोह के तीन लोगों को चोरी की पांच मोटर साइकिल बिना नंबरी समेत काबू कर लिया है। इस समय पर एसएसपी तरनतारन अभिमन्यु राणा ने कहा कि थाना प्रभारी खालडा बलबीर सिंह और पुलिस पार्टी ने गांव खालडा में नाकेबंदी दौरान दो बिना नंबरी स्पलेंडर मोटर साइकिल सवार को रोका और उनसे पूछताछ की और कागज पत्र मांगने पर उन्होंने ने कबूल किया कि यह मोटर साइकिल चोरी के है, इनको भिखी विंड इलाके से चोरी किया था और इनको आगे बेचने जा रहे थे।

 

चोर गिरोह के तीन लोगों की पहचान गुरलाल सिंह अम्मी शाहए सुखचेन सिंह वासी अम्मी शाह दोनों जिला तरन तारन और इंदर जीत सिंह वासी मल्ला वाला जिला फिरोजपुर के रूप में हुई। पुलिस ने इनको अदालत में पेश करके तीन दिन का रिमांड हासिल कर लिया है और रिमांड के दौरान जांच पड़ताल में इनके द्वारा तीन अन्य चोरी के मोटर साइकिल भी बरामद किए और इनके पास से कुल पांच चोरी के मोटर साइकिल बिना नंबरी बरामद कर लिए गए हैं। पुलिस ने इन चोर गिरोह के खिलाफ मामला नंबर आठ धारा 303/317 तहत दजऱ् कर लिया है और मामले की अगली कारवाई शुरू कर दी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button