पंजाब पुलिस को मिली बड़ी सफलता, अमृतसर में हथियार तस्करी का किया भंडाफोड़

अमृतसर-पंजाब में अमृतसर ग्रामीण पुलिस ने एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए पाकिस्तान स्थित हथियार तस्करी मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया है और चार -30 बोर पीएक्स-5 स्टॉर्म पिस्तौल बरामद की हैं तथा एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। पुलिस महानिदेशक गौरव यादव ने बुधवार को बताया कि प्रारंभिक जांच से पता चला है कि गिरफ्तार आरोपी पिछले महीने दुबई, यूएई से लौटा था, उसने विदेश में रहने के दौरान पाक तस्कर से संपर्क स्थापित किया था तथा भारत-पाक सीमा पार से हथियारों की तस्करी की गई थी।
उन्होंने कहा कि इस सम्बन्ध में एफ आईआर दर्ज कर ली गई है। संगठित अपराध और अवैध हथियार नेटवर्क में शामिल सभी लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। डीजीपी यादव ने कहा कि हथियारों के स्रोत का पता लगाने तथा इस अवैध हथियार तस्करी नेटवर्क में शामिल अन्य लोगों की पहचान करने के लिए आगे-पीछे के ङ्क्षलकेज स्थापित करने के लिए जांच जारी है।
बीएसएफ ने अमृतसर सीमा पर जब्त किए चार पिस्तौल
निजी संवाददाता- जालंधर
सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) और पंजाब पुलिस ने संयुक्त रूप से अमृतसर सीमा पर चार पिस्तौल बरामद की हैं। बीएसएफ के प्रवक्ता ने बुधवार को बताया कि जिला अमृतसर के सीमावर्ती क्षेत्र में एक संदिग्ध पैकेट की मौजूदगी के बारे में एक विशेष सूचना के आधार पर, पंजाब पुलिस के सहयोग से बीएसएफ के जवान संदिग्ध क्षेत्र में पहुंचे और व्यापक तलाशी अभियान चलाया।तलाशी अभियान के दौरान दोपहर करीब 12:53 बजे एक बड़ा पैकेट की बरामद हुआ पीले रंग के चिपकने वाले टेप में लिपटा हुआ था। पैकेट खोलने पर चार पिस्तौल और सात पिस्तौल मैगजीन बरामद हुईं। यह बरामदगी अमृतसर जिले के गांव राजाताल से सटे इलाके में हुई।








