आज समाचार

जालंधर में गृह मंत्री अमित शाह के खिलाफ प्रदर्शन

जालंधर—पंजाब के जालंधर में डॉक्टर बाबा साहिब अंबेडकर चौक (नकोदर चौक) पर आज यानी शुक्रवार को कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं ने धरना दिया। यह धरना केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के उस बयान को लेकर दिया गया जिसमें उन्होंने डॉक्टर बीआर अंबेडकर पर टिप्पणी की थी।

कांग्रेस के जालंधर जिला अध्यक्ष राजिंदर बेरी के नेतृत्व में डॉक्टर बीआर अंबेडकर चौक पर धरना दिया गया जहां भाजपा के खिलाफ नारेबाजी की गई। पूर्व विधायक और कांग्रेस जालंधर के जिला अध्यक्ष राजिंदर बेरी और वरिष्ठ कांग्रेस नेता सुरिंदर कौर ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ भाजपा के खिलाफ नारेबाजी की और भाजपा को दलित विरोधी बताया।

जिलाध्यक्ष राजिंदर बेरी ने कहा- मोदी सरकार और गृहमंत्री अमित शाह द्वारा डॉ. बीआर अंबेडकर पर की गई टिप्पणी के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया जा रहा है। भाजपा सरकार संविधान से छेड़छाड़ करने का प्रयास कर रही है। ऐसे में अगर भाजपा सरकार संविधान से छेड़छाड़ करने का प्रयास करती है तो आने वाले दिनों में अगर हमें भूख हड़ताल पर भी बैठना पड़े तो हम पीछे नहीं हटेंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button