आज समाचार

रिश्वत लेने के आरोप में नंबरदार अरेस्ट, छह हजार रुपए मांगी थी रिश्वत

फिरोजपुर

पंजाब विजिलेंस ब्यूरो ने नगर निगम जोन-बी लुधियाना के लंबरदार संजय कुमार निवासी सरपंच कॉलोनी कुलियेवाल लुधियाना को एक सफ ाई कर्मचारी से 6000 रुपये प्रति माह रिश्वत मांगने और स्वीकार करने के आरोप में गिरफ्तार किया है। इस सम्बन्ध में अधिक जानकारी देते हुए विजीलेंस ब्यूरो के प्रवक्ता ने आज यहां बताया कि यह मामला नगर निगम लुधियाना के सफ ाई कर्मचारी एलआईजी निवासी संदीप के विरुद्ध दर्ज किया गया है।

यह शिकायत लुधियाना के जमालपुर स्थित कालोनी द्वारा मुख्यमंत्री की भ्रष्टाचार निरोधक कारवाई लाइन पर दर्ज कराई गई शिकायत के बाद दर्ज की गई है। शिकायतकर्ता ने शिकायत में आरोप लगाया कि संजय कुमार उसकी उपस्थिति दर्ज करने तथा उपस्थिति रिकार्ड रखने के लिए मासिक रिश्वत की मांग करता था। उन्होंने आगे बताया कि इस उद्देश्य के लिए आरोपी ने पिछले दो वर्षों में अब तक उनसे 1,40,000 रुपये एकत्र किए हैं। अपने दावों को साबित करने के लिए शिकायतकर्ता ने रिश्वत की मांग के संबंध में आरोपी के साथ रिकॉर्ड की गई बातचीत भी ब्यूरो के समक्ष पेश की। प्रवक्ता ने आगे बताया कि शिकायत की गहन जांच के बाद लगाए गए आरोप सत्य पाए गए। वहीं, विजिलेंस ब्यूरो के लुधियाना रेंज पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज किया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button