फिरोजपुर में मतदान दिवस पर सहायक कमिश्नर ने किए जागरूक

फिरोजपुर
भारत नंबर एक लोकतांत्रिक देश है और यहां हर नागरिक को वोट देने का अधिकार है। इसलिए लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक मतदाता को बिना किसी डर लालच व डर के अपने मताधिकार का प्रयोग करना चाहिए। यह खुलासा जिला प्रशासनिक कांप्लेक्स फि रोजपुर में मनाए गए मतदाता दिवस के मौके पर मुख्य मेहमान के तौर पर शामिल हुए एसडीएम कम सहायक कमिश्नर गुरमीत सिंह ने किया। एसडीएम गुरमीत सिंह ने कहा कि 1950 में चुनाव आयोग की स्थापना के दिन को राष्ट्रीय मतदाता दिवस के रूप में मनाया जाता है। और इस दिन को मनाने की परंपरा साल 2011 में शुरू हुई और आज हम 15वां राष्ट्रीय मतदाता दिवस मना रहे हैं। मतदाता दिवस मनाने का मुख्य उद्देश्य अधिक से अधिक मतदाताओं को उनके मतदान के अधिकार और लोकतंत्र के प्रति हमारी जिम्मेदारी के प्रति जागरूक करना है।
स्कूलों के छात्रों ने कविता, भाषण और गीतों के माध्यम से मतदान के अधिकार के बारे में संदेश दिया और साथ ही मतदाता दिवस पर भारत निर्वाचन आयोग राजीव कुमार का एक विशेष संदेश भी वीडियो के माध्यम से साझा किया गया। इस दौरान मुख्य अतिथि ने मतदान के दौरान अच्छे प्रदर्शन के लिए सर्वश्रेष्ठ बीएलओ आरओ नोडल अधिकारी एवं अन्य अधिकारियों कर्मचारियों को सम्मानित भी किया तथा नये मतदाताओं को वोटर/एपिक कार्ड भी वितरित किये। इस अवसर पर दर्शकों को मतदान के अधिकार हेतु मतदाता शपथ दिलाई गई तथा हस्ताक्षर अभियान में भी भाग लिया गया।








