आज समाचार

तहव्वुर राणा भारत लाया जाएगा, इन्हें भी हिंदुस्तान लाने की तैयारी

मुंबई हमले के दोषी तहव्वुर राणा को भारत लाया जाएगा। अमरीकी सुप्रीम कोर्ट से तहव्वुर राणा को बड़ा झटका लगा है। उसने अमरीका में अपनी प्रत्यर्पण से बचने के लिए अंतिम कानूनी विकल्प खो दिए हैं। शनिवार को अमरीकी सुप्रीम कोर्ट ने राणा की अपील खारिज करते हुए भारत को उन्हें प्रत्यर्पित करने की मंजूरी दे दी। इस फैसले से भारत के लिए इस आतंकवादी मास्टरमाइंड को न्याय दिलवाने का रास्ता साफ हो गया है।

अमरीकी सुप्रीम कोर्ट ने भारत-अमरीका प्रत्यर्पण संधि के तहत उसके प्रत्यर्पण की मंजूरी दे दी है। एक तरह से यह अमरीकी कोर्ट में भारत की बड़ी जीत है। अगस्त, 2024 में अमरीकी कोर्ट ने भारत-अमरीका प्रत्यर्पण संधि के तहत राणा को भारत भेजने का आदेश दिया था। निचली अदालत ने पिछले साल सितंबर में ही तहव्वुर राणा के प्रत्यर्पण का रास्ता साफ कर दिया था।

इन्हें भी हिंदुस्तान लाने की तैयारी

तहव्वुर राणा के अलावा भारत अन्य कई अपराधियों को वापस लाने की कोशिश कर रहा है। ये सभी भारत में कानून से बचने के लिए फरार हो गए हैं। भारत तहव्वुर हुसैन राणा के अलावा खालिस्तानी आतंकवादी अर्शदीप सिंह गिल, गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई का छोटा भाई अनमोल बिश्नोई, शराब कारोबारी विजय माल्या, हीरा व्यापारी नीरव मोदी और उनके चाचा मेहुल चोकसी, आम्र्स डील कंसल्टेंट संजय भंडारी व महादेव बेटिंग ऐप के प्रोमोटर सौरभ चंद्राकर को वापस लाने की कोशिश कर रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button