आज समाचार

बीबीएमबी को तीन फरवरी तक अलटीमेटम, 20वें दिन भी संघर्ष जारी

भाखड़ा ब्यास इम्पलाईज यूनियन के द्वारा कर्मचारियों की चिरकालीन लम्बित पड़ी हुई मांगों को लेकर बीबीएमबी मुख्यालय सैक्टर 19 चडीगढ के समक्ष चल रही क्रमिक भूख हड़ताल आज 20वें दिन में प्रवेश कर गई। यूनियन शाखा भिवानी के साथी राजेन्द्र कुमार व बाबू राम को प्रधान जरनैल सिंह व साथी गुरनाम सिंह नगंल यूनिट ने जूस पिलाकर उठाया, अगले 24 घंटे के लिए नगंल यूनिट के साथी प्रधान जरनैल सिंह व साथी गुरनाम सिंह को, साथी काबुल सिंह चडीगढ व साथी सुरेश कुमार महासचिव द्वारा हार पहनाकर बैठाया गया। इस मोके पर यूनियन के वरिष्ठ उप प्रधान सरदार हरि सिंह ने बताया कि कर्मचारियों की उचित मांगों के स्थाई समाधान हेतु सोमवार को फुल बोर्ड की बैठक हुई।

जिसमें हरियाणा, राजस्थान, पंजाब, हिमाचल, दिल्ली तथा बोर्ड के मेम्बरो की बैठक हो रही है। अगर इस बैठक में बोर्ड ने कर्मचारियों की जायज व हक्की मांगो का स्थाई समाधान नहीं किया तो हो सकता तीन फरवरी के पश्चात हय भूख हड़ताल आमरण अनशन में भी बदलाव करने की भी चेतावनी दी गई। वहीं पर आमरण अनशन के दौरान किसी भी कर्मचारी के साथ किसी भी तरह से कोई घटना घटती है, तो उसका जिम्मेवार बोर्ड प्रसाशन एवं सम्बंधित अधिकारी होंगे। भाब्याईयू एटक ऐफी कार्यकारिणी के सदस्य व तलवाड़ा युनियन के प्रधान अशोक कुमार, महासचिव शिव कुमार व भाब्याईयू एटक ऐफी के महासचिव सुरेश कुमार सैनी संगरुर ने कहा कि अब अगला निर्णय तीन फरवरी के बाद हाउस की मीटिंग बुलाकर लिया जाएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button