आज समाचार

आतंकी साजिश मामले में जम्मू-कश्मीर के कई इलाकों में NIA का छापा

श्रीनगर। राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) ने आतंकवादी साजिश मामले की जांच के तहत मंगलवार सुबह जम्मू-कश्मीर में कई स्थानों पर छापे मारे। अधिकारियों के अनुसार, एनआईए ने कश्मीर के श्रीनगर, सोपोर और बडगाम जिलों में मंगलवार को छापे मारे। यह कार्रवाई उन दो गैर-स्थानीय श्रमिकों की हत्या से संबंधित मामले में की जा रही है, जिनकी सात फरवरी, 2024 को, श्रीनगर के शाला कदल और हब्बा कदल में गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इस संबंध में पहले श्रीनगर के शहीदगंज थाना में मामला दर्ज किया गया था। बाद में जांच एनआईए ने अपने हाथ में ली। अधिकारियों के अनुसार, ‘छापेमारी जारी है।’

गौरतलब है कि नवंबर 2024 में, एनआईए ने दोनों गैर स्थानीय श्रमिकों की हत्या के मुख्य आरोपी आदिल मंज़ूर लंगू की संपत्ति भी जब्त कर ली थी, जो जल्दागार श्रीनगर का निवासी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button