आज समाचार

पंजाब को बांटने वालों को नहीं बख्शेंगे

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने दुश्मन ताकतों को मुंहतोड़ जवाब देने का संकल्प लेते हुए स्पष्ट शब्दों में कहा कि अमन-शांति सांप्रदायिक सद्भावना एकता और भाईचारे में विघ्न डालने के मंसूबे किसी भी कीमत पर सफ ल नहीं होने दिए जाएंगे। आज यहां पटियाला के पोलो ग्राउंड में 76वें गणतंत्र दिवस मौके समारोह दौरान राष्ट्रीय तिरंगा फ हराने के बाद सभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि पंजाब गुरुओं,पीरों,फ कीरों,संतों,महापुरुषों और शहीदों की धरती है जो हमेशा भाईचारे और सांप्रदायिक सद्भावना की महान मूल्यों के लिए मानवता का मार्गदर्शन करती है।और उनकी सरकार किसी को भी शांति भंग करने की इजाजत नहीं देगी। भगवंत सिंह मान ने इस नेक कार्य के लिए लोगों का सहयोग मांगा ताकि राज्य की शांति तरक्की और खुशहाली को नुकसान पहुंचाने की साजिश रचने वाले दुश्मन को मुंहतोड़ जवाब दिया जा सके। मुख्यमंत्री ने फू ट डालने वाली ताकतों की निंदा करते हुए कहा कि उनके सांप्रदायिक विभाजन के मंसूबे किसी भी कीमत पर सफ ल नहीं होने देंगे।

पंजाब में सामाजिक एकता की जड़ें इतनी गहरी और मजबूत हैं कि राज्य की उपजाऊ जमीन में कुछ भी पैदा किया जा सकता है लेकिन यहां नफ रत के बीज नहीं पनप सकते। भगवंत सिंह मान ने कहा कि हालांकि राज्य में बड़ी कोशिशों से हासिल की गई अमन शांति में कुछ लोग विघ्न डालने की कोशिशें कर रहे हैं मुख्यमंत्री ने कहा कि भारत रत्न बाबा साहब डा. बीआर अंबेडकर के नेतृत्व में हमारे पूर्वजों द्वारा तैयार किया गया संविधान वर्ष 1950 में आज के दिन लागू होने से भारत प्रभुसत्ता संपन्न समाजवादी लोकतांत्रिक और धर्मनिरपेक्ष गणराज्य बना। इस दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि भारतीयों खासकर पंजाबियों ने देश की कड़ी मेहनत से हासिल की प्रभुसत्ता को किसी भी तरह के खतरे का डटकर सामना किया है। हमारे बहादुर देशभक्तों ने देश की शान और प्रभुसत्ता की रक्षा के लिए 1947-1962 से1965-1971 की जंग और फि र कारगिल युद्ध दौरान देश की रक्षा के लिए महान कुर्बानियां दी हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button