पुलिस-भाजपा नेताओं में धक्का-मुक्की, डड्डूमाजरा जाने से रोके कार्यकर्ता

नौकरी ने नाम पर अवैध वसूली के आरोपों से घिरे मेयर कुलदीप सिंह का भाजपा युवा मोर्चा के नेताओ ने पुतला दहन कर विरोध किया। मोर्चा के सदस्य सेक्टर-25 एकत्रित हो डड्डूमाजरा की तरफ जाने लगे तभी मौके पर मौजूद पुलिस के साथ उनकी धक्का-मुक्की हो गई। ज्ञात हो की आप मेयर पर नौकरी के नाम पर ठगी करने का आरोप है। पीडि़त द्वारा लिखित शिकायत दर्ज कराई गई है और सबूत के तौर पर पेमेंट के स्क्रीन शॉट और ऑडियो क्लिप पुलिस और मीडिया को दिए गए है। भाजपा युवा मोर्चा ने आम आदमी पार्टी आप पर आरोप लगाया है कि उसने अपने मेयर शासन में भ्रष्टाचार किया।
प्रदेश महामंत्री प्रिय पासवान और युवा नेता अंकुर राणा ने बोला की लोगो की गाढ़ी कमाई खाकर आप नेता शान से घूमता रहा। मेयर पद पर रहते हुए स्थानीय युवाओं के पैसों से गबन करने वाले इस आप नेता को हम तुरंत ही गिरफ्तार कर जेल भेजने की मांग करते है। इस मौके पर पार्षद मनोज सोनकर, जिला अध्यक्ष रेखा सूद, रमेश सहारे, शानू दुबे, मनोज चौधरी, काकू राणा, रोहित, विनायक बंगिया, सुखराज गिल आदि उपस्थित थे।








