आज समाचार

विकास कार्यो को रफ्तार देगा नगर निगम, अमृतसर में एमसी के नए मेजर को विधायक ने दी बधाई

अमृतसर

केंद्रीय विधानसभा क्षेत्र से विधायक डा.अजय गुप्ता पदभार ग्रहण करने वाले नवनियुक्त मेयर जितेंद्र सिंह मोती भाटिया को बधाई देने पहुंचे। विधायक डॉक्टर गुप्ता ने कहा कि नगर निगम को अब अच्छी टीम मिल गई है। उन्होंने कहा कि यह नई टीम ज्यादा से ज्यादा मेहनत करके अब विकास कार्य में और तेजी लाएंगे। शहर के विकास कार्यों के साथ-साथ नगर निगम द्वारा लोगों को दी जा रही सभी मूलभूत सेवाओं में भी परेशानियों का सामना नहीं करना पड़ेगा। कि मेयर जितेंद्र सिंह भाटिया तुजरबेकार और मेहनती इंसान है। उन्होंने कहा कि नगर निगम का हाउस ना होने के कारण शहर वासियों को कुछ परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। अब यह समस्याएं भी दूर हो जाएगी।

विधायक डॉ गुप्ता ने कहा कि शहर के कुछ कार्य करवाने के लिए नगर निगम हाउस से मजूरी लेनी पड़ती है। अब तुजरबेकार और मेहनती मेयर जितेंद्र सिंह मोती भाटिया बकाया पड़े विकास कार्य तेजी से शुरू करवाएंगे। इस अवसर पर मेयर जितेंद्र सिंह भाटिया ने विधायक डा. गुप्ता का स्वागत करते हुए कहा कि विधायक डा. गुप्ता भी पहले पार्षद रह चुके हैं। शहर के सभी विधायकों और पार्षदों के साथ मिलकर अभी से गुरु नगरी की सेवा में जुट जाएंगे किसी के साथ भेदभाव नहीं किया जाएगा शहर के विकास में कोई कसर नहीं छोड़ी जाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button