जालंधर में लुटेरों के गिरोह का भंडाफोड़, नकदी और स्कूटी के साथ काबू किए चार आरोपी

जालंधर कमिश्नरेट पुलिस ने लुटेरों के एक गिरोह का भंडाफोड़ किया है, इसके चार सदस्यों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से दो लाख रुपए नकद और अन्य कीमती सामान बरामद हुआ है। पुलिस कमिश्नर ने जानकारी देते हुए बताया कि जालंधर के चास मंडी निवासी विनोद कुमार ने शिकायत की थी कि वह पेट्रोल पंप पर काम करता है और जब वह ड्यूटी से लौट रहा था तो तेजधार हथियारों से लैस तीन हमलावरों ने उस पर हमला कर दिया। हमले के बाद बदमाशों ने एक्टिवा सहित 2,22,000 रुपए नकदी भी लूटी।
मामला दर्ज करने के बाद पुलिस ने तकनीकी सहायता और मानव खुफिया जानकारी के साथ जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने चारों आरोपियों की पहचान मनवीर सिंह उर्फ मोनू, करण प्रीत सिंह उर्फ करण, तरलोक सिंह उर्फ हीरो और अजय ठाकुर के रूप में हुई है। चोरी की एक्टिवा और दो लाख रुपए नकद के अलावा पुलिस ने संदिग्धों से दो अन्य चोरी के वाहन भी बरामद किए हैं। यह गिरोह लूट की कई अन्य घटनाओं में भी शामिल था। पुलिस ने इनके खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।








