मोगा में दोस्त की हत्या; परिजनों ने लागाया आरोप

मोगा
नशा बेचने वाला एक युवक अपने दोस्त को घर से मोटरसाइकिल पर बिठा कर ले गया। गुरुवार की सुबह उसका शव शेरपुर तख्तूवाला के सुए के निकट से मिला। परिवार का आरोप है कि जो युवक उनके लडक़े को मोटरसाइकिल पर बैठ कर ले गया था । उसने हत्या की है। पुलिस द्वारा मामले की जांच कर रही है। मृतक कि शादी सात महीने पहले ही मल्लां वाला खान गांव की रहने वाली लडक़ी से शादी हुई थी। जिला फिरोजपुर के गांव अमरगढ़ बनिया निवासी रमेश लाल ने बताया कि उसका 20 साल का बेटा हर अमृत पाल सिंह मजदूरी करता था। 29 जनवरी को उसकी मोगा की अदालत में एक केस की सुनवाई के लिए आया था। दोपहर को दो बजे वह वापस घर लौट आया था। क्योंकि उसके खिलाफ लगभग एक साल पहले थाना मैहना पुलिस द्वारा केस दर्ज किया था। शाम को लगभग चार बजे उनके गांव से लगभग तीन किलोमीटर की दूरी पर शेरपुर तख्तूवाला निवासी गोपी नमक मोटरसाइकिल लेकर उनके घर आया वह नशा बेचने का भी धंधा करता है।
उसके बेटे को मोटरसाइकिल पर बिठाकर अपने साथ ले गया। जबकि विदक सुबह नौ बजे उसके भाई रछपाल सिंह को दीपक नामक युवक ने फोन पर बताया कि हर अमृत पाल सिंह का शव शेरपुर तख्तूवाला वाला के सुबह के पास पड़ा है। सारा परिवार इक_ा होकर वहां पहुंचा । तो उसके बेटे का शव पड़ा था। उनके द्वारा पुलिस को सूचना दे दी गई है। जबकि शव को सिविल अस्पताल के पोस्टमार्टम हाउस में रखवा दिया है। युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत के मामले में जिला पुलिस द्वारा जांच शुरू कर दी गई है।








