आज समाचार

पुंछ में आतंकी साजिश नाकाम, सतर्क सेना ने ढेर किए 2 दहशतगर्द

श्रीनगर

जम्मू-कश्मीर के पुंछ सेक्टर में सतर्क सेना के जवानों ने पाकिस्तान की ओर से घुसपैठ कर रहे आतंकवादियों की कोशिश को नाकाम करते हुए गुरुवार रात दो घुसपैठियों को ढेर कर दिया। सेना ने शुक्रवार को कहा कि कल रात आतंकवादियों की गतिविधि का पता चलने के बाद सतर्क सैनिकों ने घुसपैठ करने वाले आतंकवादियों के खिलाफ तुरंत कार्रवाई की और यह रात भर जारी रही। इस कार्रवाई में दो आतंकवादी मारे गए।

उन्होंने बताया कि मौके पर तलाशी में युद्ध में बड़ी संख्या में हथियार और गोला बारूद मिले हैं। उन्होंने बताया कि सेना का अभियान जारी है। इससे पहले गुरुवार को पुंछ सेक्टर में नियंत्रण रेखा के पास घुसपैठ की कोशिश का सुराग मिलते ही जवानों ने अभियान शुरू कर दिया था और घुसपैठियों के साथ गोलीबारी शुरू हो गयी थी। इससे पहले, कठुआ जिले के बिलावर के वन क्षेत्र में भी 25 जनवरी को संदिग्ध आतंकवादियों और सेना के जवानों के बीच गोलीबारी के बाद सुरक्षा बलों ने बड़े पैमाने पर तलाशी अभियान शुरू किया था।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button