मुख्यमंत्री नायब सैनी ने दिखाया दिल्ली और हरियाणा में यमुना का अंतर

नई दिल्ली-यमुना के पानी में जहर मिलाने वाला मुद्दा गरमाता जा रहा है। शुक्रवार को हरियाणा के सीएम नायब सिंह सैनी दिल्ली के वजीराबाद पहुंचे। उन्होंने हाथ में पानी की बोतल लेकर आरोप लगाया कि ये दिल्ली का पानी है और दिल्लीवाले ये पानी पीने को मजबूर हैं। उनके दूसरी बोतल की तरफ इशारा करते हुए कहा कि ये हम स्वच्छ पानी दे रहे हैं। सैनी ने अरविंद केजरीवाल पर निशाना साधते हुए कहा कि केजरीवाल अपनी विफलताओं को छिपाने के लिए बेबुनियाद आरोप लगा रहे हैं। एक दिन पहले ही अरविंद केजरीवाल ने सीएम नायब सैनी को दिल्ली आने वाले पानी को पीने का चैलेंज दिया था। हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी दिल्ली के वजीराबाद में यमुना के पानी को एक बोतल में भरा।
उनके हाथ में हरियाणा के यमुना नदी का पानी भी था। सैनी ने कहा कि हम स्वच्छ पानी दे रहे हैं और ये दिल्ली का पानी है, दिल्ली के लोगों को ये गंदा पानी पीने के लिए मजबूर किया जा रहा है। आज केजरीवाल ने सामूहिक नरसंहार की बात की है, इसके लिए केजरीवाल जिम्मेदार है और इसके लिए कोई और जिम्मेदार नहीं है। हरियाणा के मुख्यमंत्री ने कहा कि 10 साल बाद भी वह यमुना नदी की सफाई नहीं कर पाए हैं। आपको दिल्ली और हरियाणा के लोगों से माफी मांगनी चाहिए।
दिल्ली में भेजा जा रहा जहरीला पानी अब बंद हो गया
आप के राष्ट्रीय संयोजक अरङ्क्षवद केजरीवाल ने कहा कि आम आदमी पार्टी, हमारी सरकार और दिल्ली के अढ़ाई करोड़ लोगों का संघर्ष रंग लाया और दिल्ली में जो जहरीला पानी भेजा जा रहा था, वह अब बंद हो गया। श्री केजरीवाल ने कहा कि गत 26-27 जनवरी तक हरियाणा की सरकार दिल्ली में जो हरियाणा पानी भेज रही थी, आज वह 7.2 पीपीएम अमोनिया से 2.1 पीपीएम पर आ गया है तथा 2.1 अमोनिया के साथ हमारे अधिकतर वॉटर ट्रीटमेंट प्लांट ठीक चल सकते हैं और लोगों को ठीक-ठाक पानी मिल सकता है। हम सब के संघर्ष की वजह से पानी में अमोनिया का स्तर नीचे आया। इससे साफ जाहिर होता है कि हरियाणा की भाजपा सरकार ने दिल्ली में त्राहि-त्राहि मचाने के लिए अमोनिया वाला पानी भेजा था।








