आज समाचार
Punjab News : अमृतसर में हथियार तस्करी गिरोह का भंडाफोड़

अमृतसर
अमृतसर कमिश्नरेट पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए अंतरराज्यीय हथियार तस्कर गिरोह का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने माता भद्रकाली मंदिर के सामने पंजाब गेट हकीमा के इलाके से तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से तीन पिस्तौल, दो जिंदा कारतूस और एक मोटरसाइकिल बरामद की गई है। पुलिस आयुक्त गुरप्रीत सिंह भुल्लर ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों की पहचान पीयूष (लाहौरी गेट) कमल सिंह उर्फ कालू (इंदिरा कॉलोनी) और स्वयं उर्फ भोलू (खजाना गेट) के रूप में हुई है।बरामद हथियारों में दो पिस्तौल 32 बोर और एक पिस्तौल 30 बोर की है। डीसीपी जांच हरप्रीत सिंह मंडेर, एडीसीपी नवजोत सिंह और एसीपी हरमिंदर सिंह के नेतृत्व में गठित टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर यह कार्रवाई की।








