बैठक में महापौर ने पार्षदों और नगर निगम के अधिकारियों को दिए निर्देश

चंडीगढ़ की महापौर हरप्रीत कौर बबला ने अपनपदभर संभालने के बाद सोमवार को अपने कार्यलय में नगर निगम के सभी पार्षदों एवं अधिकारियों बैठक की और उन सभी का स्वागत किया। बैठक के दौरान महापौर हरप्रीत कौर बबला ने अपने संक्षिप्त भाषण में नगर निगम द्वारा समयबद्ध कार्य की आवश्यकता जताई तथा सभी पार्षदों एवं अधिकारियों से अनुरोध किया कि वे नगर निगम से संबंधित किसी भी प्रकार के मुद्दे एवं अपने-अपने वार्ड एवं विभागों के विकास कार्यों के लिए उनसे संपर्क करें। उन्होंने कहा कि समग्र विकास उनकी प्राथमिकता है तथा पार्षदों एवं नगर निगम के अधिकारियों के सहयोग से शेष विकास कार्य शीघ्र पूरे किए जाएंगे।
महापौर ने कहा कि शहर के सौंदर्यीकरण को सुनिश्चित करने के लिए जनभागीदारी आवश्यक है। महापौर हरप्रीत कौर बबला ने फंड के प्रावधानों की स्थिति, यूटी प्रशासन और एमसीसी की समन्वय बैठक में उठाए जाने वाले मुद्दों की तैयारी, ठोस अपशिष्ट प्रबंधन परियोजनाओं में सुधार, स्वच्छ सर्वेक्षण 2024 में बेहतर रैंक के लिए काम, वार्ड विकास निधि से संबंधित कार्यों को प्राथमिकता के तौर पर लेने समेत अन्य महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा की। उन्होंने कहा कि जहां काम में लापरवाही पाई जाएगी संबंधित अधिकारी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। इसी तरह अपने-अपने क्षेत्रों में सफाई व्यवस्था का सही से पालन न करने वाले सफाई निरीक्षकों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।








