आज समाचार

फार्मास्यूटिकल कंपनी के खिलाफ विरोध, गलत नीतियों के तहत कर्मचारियों के शोषण का आरोप

पीएमआरए होशियारपुर इकाई की तरफ से ओजोन फार्मासुटिकल्स के खिलाफ रोष प्रदर्शन किया गया। इस मौके पर प्रधान गुरनीत सिंह, सचिव अजय मेहता, स्टेट संयुक्त सचिव गिरीश ओहरी, प्रदेश उपाध्यक्ष मानव कपूर, प्रदेश ईसी संदीप चौधरी, अरविंद शर्मा, अजीत सिंह सैनी, प्रवीन कुमार, बहादर सिंह व अन्य सदस्यगणों ने कंपनी के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और पुतला फंूका। इस मौके पर प्रधान गुरनीत सिंह व सचिव अजय मेहता ने कहा कि कंपनी की तरफ से गलत नीतियों के तहत कर्मचारियों को तंग परेशान किया जा रहा है, जिसका पूरे पंजाब में एसोसिएशन की तरफ से विरोध किया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि कंपनी कि धक्केशाही के खिलाफ संघर्ष जारी रहेगा और जब तक कंपनी कर्मचारियों के प्रति कंपनी अपना रवैया नहीं सुधारती तब तक पूरी एसोसिएशन कर्मचारियों के साथ खड़ी है। उन्होंने चेतावनी दी कि कर्मचारी विरोधी नीतियों को कभी भी बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने कंपनी प्रबंधकों से अपील की कि वह बिना कारण कर्मचारियों को परेशान करना बंद करे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button