आज समाचार

बीबीएमबी का लाखों का जिंक साफ

नंगल-बीबीएमबी की नंगल वर्कशॉप से डिस्पोजल यार्ड को ले जाते लाखों रूपए का सिक्का चोरी हो जाने की चर्चाओं ने जोर पकड़ा हुआ है और इस मामले में एक जेई रैंक के अधिकारी सहित कुछ लोगों को नामजद करते हुए संसपेड भी किया जा चुका है जबकि एसडीओं रैंक के अधिकार को ससपेंड करने के लिए बीबीएमबी के ऊच्चाधिकारियों को लिखा जा चुका है जिसकी पुष्टि खुद बीबीएमबी के मुख्य अभियंता सीपी सिंह ने की है। मिली जानकारी के अनुसार बीबीएमबी के नंगल वर्कशॉप से 24 ब्लॉक जिंक के डिस्पॉजल यार्ड में भेजे गए थे जिसकी कीमत लाखों रूपए थी वह 24 के 24 ब्लॉक डिस्पॉजल यार्ड नही पंहुचे जब इस बारे में जांच हुई और स्टोर कीपरएजेई व एसडीओं से बात की गई और वह इस बारे में कोई स्पष्ट जबाव नही दे पाए इस के उपरांत इस मामले की गहनता से जांच हुई तो पता चला कि जब जिंक के यह ब्लाक बीबीएमबी वर्कशॉप से निकाले गए उस समय सीसीटीवी कैमरे खराब थे और बजन करने वाला कंडा भी खराब था ताकि इन जिंक के रैकस का बजन पता ना चले सके।

अब जब जांच शुरू इस पूरे मामले की कडिय़ां जुड़ती चली गई और इस मामले में आरोपियों के नाम भी सामने आते गए। जब इस बारे में जानकारी लेने हेतु बीबीएमबी के मुख्य अभियंता से सम्पर्क किया गया तो उन्होने कहा 30 जनवरी को यह मामला उनके ध्यान में लाया गया था कि जो कि जिंक के 24 ब्लॉक नंगल वर्कशॉप से डिस्पोजल यार्ड भेजे गए थे नही पंहुचे और जब इस बारे में एसडीओ सतिंद्र सिंह, जेई विकास और स्टोर कीपर मनजीत से इस बारे में पूछ गया तो वह कोई संतोषजनक जबाव नही दे पाए तो उसी समय एक्सियन मकैनिकल को इस पूरे मामले की रिपोर्ट पुलिस को देने के आदेश जारी किए गए और मामला अब पुलिस के पास है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button