आज समाचार

दिल्ली विधानसभा चुनाव रिजल्ट:रुझानों में भाजपा को बहुमत, 47 सीटों पर आगे

नई दिल्ली–दिल्ली विधानसभा चुनाव में बैलट वोट्स की गिनती पूरी हो चुकी है। अब EVM की काउंटिंग चल रही है। रुझानों में भाजपा 47 सीट और आम आदमी पार्टी (AAP) 22 सीटों पर आगे चल रही है।

नई दिल्ली सीट से आम आदमी पार्टी (AAP) के अरविंद केजरीवाल, कालकाजी सीट से आतिशी पीछे चल रही हैं। जंगपुरा से मनीष सिसोदिया और पटपड़गंज से अवध ओझा आगे चल रहे हैं। पहले ये भी पीछे चल रहे थे।दिल्ली में 5 फरवरी को 70 सीटों पर 60.54% मतदान हुआ था। 14 एग्जिट पोल आए। 12 में भाजपा और 2 में केजरीवाल की सरकार बनने का अनुमान जताया गया।

काउंटिंग से कुछ देर पहले दिल्ली की मुख्यमंत्री और कालकाजी से AAP कैंडिडेट आतिशी ने कहा, “यह सामान्य चुनाव नहीं है, ये अच्छे और बुरे के बीच की लड़ाई है। दिल्ली की जनता AAP और केजरीवाल के साथ खड़ी है। केजरीवाल चौथी बार मुख्यमंत्री बनेंगे।”

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button