आज समाचार
सिद्धू मूसेवाला की बायोग्राफी लिखने वाले लेखक को जमानत

पंजाब एंड हरियाणा हाई कोर्ट ने पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला के जीवन पर आधारित पुस्तक के लेखक को मानहानि के मामले में अग्रिम जमानत दे दी है। ‘द रियल रीजन व्हाई द लीजेंड डाइड’ नामक पुस्तक लिखने वाले लेखक मनजिंदर सिंह के खिलाफ मूसेवाला के पिता ने शिकायत दर्ज कराई थी। पिता बलकौर सिंह की शिकायत पर मनजिंदर सिंह पर मामला दर्ज किया गया था।
आरोप है कि पुस्तक में मूसेवाला के परिवार के खिलाफ डेफामेट्री मटीरियल है। जस्टिस संदीप मौदगिल ने कहा कि लेखक को अग्रिम जमानत न देने का कोई ठोस कारण नहीं है, क्योंकि पुस्तक सिद्धू मूसेवाला को श्रद्धांजलि देने के लिए लिखी गई है। इसमें न तो किसी की बौद्धिक संपदा चोरी की गई है और न ही कोई गंभीर अपराध किया गया है।








