आज समाचार

Punjab : गुरप्रीत गैंग के दो गुर्गें गिरफ्तार, दो पिस्तौल और पांच कारतूस बरामद

बठिंडा हत्याकांड की जांच को आगे बढ़ाते हुए पंजाब एंटी-गैंगस्टर टास्क फोर्स ने बठिंडा पुलिस के साथ संयुक्त ऑपरेशन के दौरान मृत अपराधी ओवरसीअर सिंह उर्फ सतिंदर सिंह उर्फ सत्ती के दो साथियों को क्रॉस-एफआईआर में गिरफ्तार किया है और उनके कब्जे से दो 32 बोर पिस्तौल और पांच कारतूस बरामद किए हैं। यह जानकारी यहां पंजाब के पुलिस महानिदेशक गौरव यादव ने दी। उल्लेखनीय है कि गिरफ्तार किए गए व्यक्तियों की पहचान लखविंदर सिंह गिल, निवासी गांव बुरज, बठिंडा और अवतार सिंह उर्फ ढिल्लो, निवासी गांव भाई रूपा के तौर पर हुई है। यह कार्रवाई पंजाब पुलिस द्वारा गुरप्रीत सेखों गैंग के चार साथियों को ओवरसीअर सिंह उर्फ सतिंदर सिंह उर्फ सत्ती के सनसनीखेज हत्याकांड में शामिल होने के आरोप में गिरफ्तार करने और उनके कब्जे से एक 32 बोर पिस्तौल और छह कारतूस बरामद करने के दो दिन बाद की गई।

जानकारी के अनुसार बठिंडा के भाई रूपा के ओवरसीअर सिंह, जिनका पुराना आपराधिक रिकॉर्ड था, इस साल पांच फरवरी को सुबह चार बजे करीब व्यक्तिगत दुश्मनी के कारण उनके पैतृक गांव में उनके पड़ोसी ने गोली मारकर हत्या कर दी थी। डीजीपी गौरव यादव ने कहा कि गिरफ्तार किए गए आरोपियों का आपराधिक रिकॉर्ड है और उनके खिलाफ कई आपराधिक मामले दर्ज हैं। उन्होंने कहा कि इस मामले में आगे की जांच जारी है ताकि पिछले और आगे के संबंधों का पता लगाया जा सके। अधिक जानकारी साझा करते हुए अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक एजीटीएफ प्रमोद बान ने कहा कि इस मामले की जांच के दौरान गिरफ्तार किए गए दोनों व्यक्तियों की भूमिका सामने आई और पुलिस टीमों ने उन्हें बठिंडा के गांव भाई रूपा से गिरफ्तार किया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button