आज समाचार
भारत-पाक के बीच शांति के लिए जारी रहेगा संघर्ष विराम समझौता

भारत और पाकिस्तान ने शुक्रवार को जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिला के चक्कन-दा-बाग क्रॉङ्क्षसग प्वाइंट पर आयोजित ब्रिगेडियर स्तरीय फ्लैग मीटिंग में सीमा पर शांति के लिए नए सिरे से संघर्ष विराम समझौते का सम्मान करने पर सहमत हुए हैं। हाल ही में सीमा तनाव के मद्देनजर शुक्रवार सुबह भारत और पाकिस्तान के बीच चार साल बाद ब्रिगेडियर स्तरीय फ्लैग मीटिंग हुई।
75 मिनट तक चली इस मीटिंग में दोनों सेनाओं के ब्रिगेडियर रैंक के अधिकारी शामिल हुए।








