भारतीय मूल के काश पटेल बने एफबीआई डायरेक्टर, पद संभालते ही दे डाली चेतावनी, कहा…पढ़ें पूरी खबर

एजेंसियां — वाशिंगटन
भारतीय मूल के अमरीकी काश पटेल संघीय जांच ब्यूरो (एफबीआई) के डायरेक्टर बन गए हैं। अमरीकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के करीबी सहयोगी पटेल की नियुक्ति को गुरुवार को सेनेट की मंजूरी मिल गई है। उन्हें ट्रंप का कट्टर सहयोगी भी कहा जाता है। 44 साल के पटेल की नियुक्ति पर सेनेट में करीबी मतदान हुआ। उनके पक्ष में 51 मत, जबकि विरोध में 49 मत पड़े। रिपब्लिकन पार्टी की सुसान कॉलिन्स और लिसा मर्कोव्स्की ने भी 47 डेमोक्रेट्स के साथ पटेल की नियुक्ति के खिलाफ वोट दिया।
विपक्षी डेमोक्रेटिक पार्टी के सांसदों को इस बात का डर है कि काश पटेल पद संभालने के बाद ट्रंप के आदेशों का पालन करेंगे और उनके विरोधियों को निशाना बनाएंगे। काश ने भी पद संभालने के बाद तेवर दिखाते हुए उनको किसी कीमत पर न छोडऩे की बात कही है, जो अमरीकी हितों को नुकसान पहुंचाना चाहते हैं।








